राजपूत विचार मंच के होली मिलन में उड़े रंग-गुलाल
सीएए के खिलाफ धरना दे रहे लोगों ने फूलों संग खेली होली
धनबाद | सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी के खिलाफ वासेपुर व नया बाजार में धरना दे रहे लोगों ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में सभी धर्म, संप्रदाय के लोग शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली का त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
ललमनी वृद्धा अाश्रम में होली खेलते समिति के सदस्य।
धनबाद | केंद्रीय कार्य समिति राजपूत विचार मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को न्यू कार्मिक नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। समाज के लोग एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सभी को होली की बधाई दी।