संजीवकांत कतरास के थानेदार विनाेद काे साइबर थाना की कमान
धनबाद | एसएसपी किशाेर काैशल जिले में दाे इंस्पेक्टर अाैर दस दाराेगा थानेदाराें की अदला-बदली की है। इसमें चार थानेदाराें काे लाइन क्लाेज किया गया है। वहीं पुलिस केंद्र में तैनात तीन काे थाने की कमान साैंपी है। कतरास थानेदार विनाेद उरांव साइबर थाना प्रभारी, साइबर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा काे कतरास, भूली अाेपी प्रभारी चंदन कुमार काे राजगंज, राजगंज थानेदार गंगा सागार अाेझा काे भूली अाेपी, जाेगता थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल काे लाइन क्लाेज, एसटी/एससी थाना प्रभारी जनार्दन राम काे जाेगता, पुलिस केंद्र में तैनात साेनू चाैधरी काे मधुबन, मधुबन थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय लाइन क्लाेज, मनियाडीह थाना प्रभारी महानंद सुरीन लाइन क्लाेज, संताेष कुमार काे मनियाडीह, तिसरा थाना प्रभारी निरंजन प्रसाद गुप्ता काे लाइन क्लाेज, पुलिस केंद्र से चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह काे तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है।