पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एबीकेकेबीएनकेएस के अधिवेशन में कमेटी गठित, देवेंद्र अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद| भारतीय मजदूर संघ से संबंध अखिल भारतीय काेयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ का अधिवेशन शनिवार काे अासनसाेल में हुअा। अधिवेशन में भामसं के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद की अाेर से संघ के संविधान के खिलाफ कदम उठाते हुए संघ काे भंग करने के कदम की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। वक्ताअाें ने कहा कि प्रसाद ने रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियन काे भंग करने का कुत्सित कार्य किया है। अधिवेशन में वक्ताअाें ने संगठन काे मजबूत बनाने पर बल दिया। इसके पूर्व महामंत्री ललन मिश्रा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें देवेंद्र दास अध्यक्ष, हरिशंकर प्रसाद सिंह, सूरज सिंह ठाकुर, अफताब अालम अाैर शैलेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, विवेकानंद उपाध्याय महामंत्री, अकुल अहमद अाजाद, धीरेंद्र कुमार, पीसी माेम्या अाैर एसके अहिरवार सहायक महासचिव, अरविंद सिंह अाैर मनाेरंजन सारंगी संगठन सचिव, अश्विनी सिंह कार्यालय सचिव, संजीत कुमार सिंह काेषाध्यक्ष अाैर ललन मिश्रा समेत पांच लाेग कार्य समिति के सदस्य बनानए गए।
खबरें और भी हैं...