महिला दिवस पर डूमरा में प्रतियाेगिता
बाघमारा|प्रेरणा महिला मंडल बरोरा व बरोरा एरिया प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को डूमरा स्थित अतिथि गृह में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय गीत, कॉरपोरेट सांग व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंडल की अध्यक्ष सह जिला रजिस्ट्रार श्वेता कुमारी ने कहा कि आज की महिला पुरुषों से कम नहीं है।