फुलवार में समाजसेवी के निधन पर शोक
कतरास|धनबाद बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी फुलवार निवासी बच्चा सिंह उर्फ बुचू सिंह (99) का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। मौत की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई। सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आवास से निकली शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार दामोदर नदी तट पर किया गया, जहां पुत्र जीतेंद्र सिंह उर्फ ओझा कुमार ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा में शक्ति नारायण सिंह, मंटू सिंह, रामबालक सिंह, बैजनाथ सिंह, नंद गोपाल सिंह, दिलीप सिंह, अशोक सिंह, वकील सिंह, रंजीत सिंह, राजीव रंजन सिंह, माथुर सिंह, संजय शर्मा, चंद्रिका सिंह आदि थेञ