कांग्रेस नेता के पुत्र ने खुद को आईआरएसअॉफिसर बता सांसद के पीए पर गांठा रौब
धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के पुत्र नवीन वर्मा ने खुद को आईआरएस अफसर बताकर सांसद पीएन सिंह के पीए मिथिलेश पर न सिर्फ रौब गांठा, बल्कि उनकी सीट पर कब्जा भी जमाए रखा। घटना शनिवार की देर शाम नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की है। सांसद के पीए ने बताया कि ए-1 में नवीन उनके बर्थ पर बैठे हुए थे। उन्होंने अपने बर्थ पर जाने को कहा तो खुद को आईआरएस अफसर बता रौब गांठने लगा। अपना परिचय दिया तो मुझे ही फर्जी कहने लगा। इसी दौरान उसने पेंट्री मैनेजर को धमका कर अपने बर्थ में बीयर भी मंगवा ली। वे सांसद के पास पहुंच पूरी वस्तुस्थिति बताई। नवीन को समझाने सांसद के छोटे पुत्र प्रवीण पहुंचे तो वे उनसे भी उलझ गया। उसके बाद सांसद ने लेटरपैड पर शिकायत करने को कहा। नवीन के खिलाफ लिखित शिकायत टीटीई व ट्रेन में मौजूद आरपीएफ टीम को दी गई। उसके बाद कानपुर में आरपीएफ ने उन्हें उतार हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद जुर्माना भरने की शर्त पर नवीन वर्मा को छोड़ा गया।
बर्थ को लेकर मामूली बहस हुई थी। सांसद के पुत्र ने उन्हें धमकाया भी था। उन्होंने न तो बर्थ में बीयर मंगवा कर पी और न ही खुद को आईआरएस अफसर कहा। मेरी होली बर्बाद करने की कोशिश हुई है। धनबाद के बजाय मुझे वापस दिल्ली लौटना पड़ा।\\\'\\\'
नवीन वर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र वर्मा का पुत्र
नवीन वर्मा