प्रेस वार्ता करते कांग्रेसी नेता।
भास्कर न्यूज|झरिया
कांग्रेस सह इंटक नेता ललन चौबे ने झरिया फुलारीबाग स्थित आरएस गार्डेन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया विधान सभा क्षेत्र से 1972 के बाद कोई भी कांग्रेस प्रत्याशी विधायक नहीं बन पाया। इस बार झरिया से कांग्रेस पार्टी का विधायक होने चाहिए। शुक्रवार काे कांग्रेसियाें की बैठक फुलारीबाग स्थित आरएस गार्डेन में हुई। बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर मंत्रणा की गई। कार्यकर्ताओं को एकता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। चौबे ने कहा कि कांग्रेस के हाई कमान झरिया से जिसे भी टिकट देगा। उसके पक्ष में कांग्रेस के कार्यकर्ता तन-मन-धन से काम करेंगे। उन्हाेंने कहा कि झरिया का विकास आज तक नहीं हो पाया है। कांग्रेस के विधायक होगा तो विकास होगा। हम लोग घर-घर जाकर सरकार की खामियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता में फैयाज अहमद, प्रकाश शर्मा, रामजी सिंह, मदन लाल खन्ना, भगत सिंह, गणेश बहादुर सिंह आदि थे।
संतोष, शमशेर ने लगाया बैठक में नहीं बुलाने का आरोप
झरिया विधान सभा सीट से कांग्रेस की टिकट के लिए ताल ठोकने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष कुमार सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शमशेर आलम ने होरलाडीह में बूथ संख्या 40 एवं बूथ स्तरीय जन संपर्क अभियान चलाया। इन नेताअाें ने झरिया में आयोजित बैठक में नहीं बुलाने का आरोप लगाया।