गोविंदपुर में कांग्रेसियों ने किया कृषि मंत्री का स्वागत
गोविंदपुर|प्रखंड युवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार साहिबगंज रोड में कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख का स्वागत किया। कांग्रेसियों ने पत्रलेख से किसानों को सुविधा देने की मांग की। मौके पर सिंदरी विधानसभा उपाध्यक्ष गुलाम मुंतका, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष टिंकू अंसारी, मजहर आलम, पप्पू अंसारी, मदन सिंह, चंदन सिंह, तुपन महतो, तबरेज, सनाउल अंसारी, तबरेज अंसारी, जाबिर, सद्दाम, कसिद आदि थे।