हाई स्कूल धनबाद में 14 लाख रुपए की लागत से निगम बनाएगा जाॅगिंग ट्रैक
हाई स्कूल, (भिस्तीपाड़ा) में जाॅगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक का उपयाेग स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि अाम लाेग भी कर पाएंगे। इसे अाम लाेगाें के लिए सुबह-शाम खाेला जाएगा। जाॅगिंग ट्रैक का निर्माण नगर निगम कराएगा। जाे 10 फुट चाैड़ा रास्ते का गाेल अाकार का हाेगा। 200 मीटर के इस ट्रैक पर स्कूल के स्टूडेंट्स व अाम युवा दाैड़ की प्रैक्टिस कर पाएंगे। स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कई खेलाें की संपूर्ण व्यवस्था यहां हाेगी, जिसमें एक जाॅगिंग ट्रैक भी है। वाॅलीबाॅल काेर्ट तैयार किया जा रहा है। दाे कबड्डी काेर्ट, ऊंची व लंबी कूद की व्यवस्था भी रहेगी। फुटबाॅल, क्रिकेट के साथ-साथ खाे-खाे के दाे मैदान भी हाेंगे। मैदान के बीच में बालूई मिट्टी डाला जाएगा, ताकि बारिश के दिनाें में भी कीचड़ न हाे। पूरे खेल मैदान पर नगर निगम 14 लाख रुपए खर्च करेगा। इस पुराने स्कूल का प्लस टू में उत्क्रमण जरूरी है। इसके लिए विधायक राज सिन्हा ने प्रयास किया है। स्कूल समाज का हाेता है अाैर बिना समाज के सक्रीय सहयाेग के ठीक से संचालन संभव नहीं है।
अाम लाेगाें के लिए सुबह दो घंटे तक खुला रहेगा ट्रैक
सुबह में दाे घंटे व शाम में तीन घंटे इस खेल परिसर काे अाम लाेगाें के लिए खाेला जाएगा। अपने स्वास्थ्य/फिटनेस के लिए सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक व दिन के 3:30 से शाम 6:30 बजे तक अाम लाेग भी उपयाेग कर पाएंगे। एेसी व्यवस्था हाेगी कि दाे/चार पहिया वाहन के साथ प्रवेश संभव नहीं हाेगा। स्कूल के बच्चाें के लिए पेयजल व शाैचालय की बेहतर व्यवस्था कर ली गर्इ है। पूरे स्कूल परिसर काे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के ताैर पर विकसित किया गया है। नाली या किसी भी तरह का पानी बाहर नहीं जाता है।
साेलर पैनल की व्यवस्था करने का भी रखा गया लक्ष्य
स्कूल परिसर में बिजली के लिए साेलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। काेशिश है कि साेलर पैनल से तैयार बिजली का उपयाेग भी स्कूल के साथ-साथ अासपास के घर के लाेग भी कर पाएं। 6 नए क्लासरूम बन रहे हैं। क्लासरूम काे डिजिटल करने की भी काेशिश है। अाॅफिस, पुस्तकालय, लैब अाैर अकाउंट काे एक सर्वर में जाेड़ने का काम लगभग पूरा हाे चुका है।