निगम खुद वसूलेगा यूजर चार्ज
धनबाद | सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज की वसूली के लिए धनबाद नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शुल्क वसूली के लिए निगम ने टीम गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल निगम अपने स्तर से यूजर चार्ज की वसूली करेगा। नगर विकास विभाग से जब तक किसी एजेंसी की बहाली नहीं हाे जाती है, तब तक इसी व्यवस्था के तहत अपार्टमेंट अाैर मकानाें से यूजर चार्ज की वसूली की जाएगी। शनिवार को निगम के अधिकारियाें की बैठक हुई, जिसमें यूजर चार्ज वसूली काे लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियाें का कहना है कि टीम गठन में दाे-तीन दिनाें का समय लग सकता है। इसलिए यूजर चार्ज की वसूली 15 मार्च से संभव नहीं है। अगले सप्ताह से ही इसकी शुरुआत की जाएगी।