पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घनुडीह में पार्षद पति और युवकों में मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घनुडीह ओपी थाना क्षेत्र के वार्ड 46 की पार्षद रूपा देवी के परिजन व आसपास के कुछ युवकों के बीच बुधवार की देर शाम जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हाे गए। एक युवक को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पाकर घनुडीह पुलिस माैके पर पहुंची। दाेनाेंं पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पार्षद के पति रवींद्र भुइयां ने बताया कि रूपेश यादव व अन्य लोग बराबर शराब के नशे में हमारे दुर्गापुर स्थित घर के पास आकर गाली-गलौज करते हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। शाेरगुल सुन कर प|ी रूपा देवी अाई ताे उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। घर घुसकर मारपीट की। इधर, घायल रूपेश कुमार यादव ने कहा कि पार्षद के पति रवींद्र भुइयां ने पत्थर से मारा, जिससे सिर फट गया। हमने तो कुछ किया भी नहीं किया।

दाेनाे पक्षाें ने लिखित शिकायत दी है। सारी जानकारी डीएसपी सिंदरी काे दे दी गई है। जांचाेपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
चन्द्रशेखर सिंह, प्रभारी घनुडीह अाेपी

घायल रूपेश यादव।
खबरें और भी हैं...