पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धनसार में रहने वाले सीआरपीएफ जवान मनीष की गढ़वा में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनसार अनुग्रह नगर में रहने वाले व सीअारपीएफ जवान मनीष सिंह (32) का शव सोमवार की सुबह रहस्यमय स्थिति में गढ़वा में एक नाले के पास पड़ा मिला। बगल में ही उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी। मनीष की तैनाती गढ़वा में ही थी और वहां वे प|ी व बच्ची के साथ रहता था। पुलिस माैत का कारण सड़क दुर्घटना बता रही है, जबकि परिजन हत्या की ओर इंगित कर रहे हैं। जहां पुलिस ड्यूटी खत्म कर घर वापस लाैटने के दाैरान हादसा हाेने की बात कही जा रही है, तक के पिता ने अनिरुद्ध सिंह ने बेटे की माैत काे लेकर संदेह जताया। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में माैत का कारण सिर में चाेट लगाना बताया जा रहा। शरीर पर अन्य हिस्से में चाेट का कोई निशान नहीं मिला। सूचना पर मृतक का भाई बड़ा भाई अनीश सिंह भी माैके पर पहुंचे। पाेस्टमार्टम कराने के बाद गढ़वा पुलिस शव सीअारपीएफ काे साैंप दिया। मंगलवार काे मनीष का शव धनसार लाया गया। माेहलबनी घाट पर मनीष का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...