केंदुआ में क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, आज से क्षेत्र में होगी जलापूर्ति
केंदुआ-गंसाडीह के बीच मुख्य सड़क के समीप झमाडा की क्षतिग्रस्त 18 इंच की पाइप लाइन की मरम्मति का कार्य रविवार देर शाम पूरा कर लिया गया। सोमवार से केंदुआ, गोधर, कुस्तौर, अलकुसा, करकेंद, बसेरिया, कॉल बोर्ड कॉलोनी, भूली, पुटकी, लोयाबाद आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति सामान्य होने की बात कही गई है। झमाडा के जाकिर खान के नेतृत्व में होली को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य को संपन्न किया गया। इधर चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रहने से सुबह से ही लोग पानी का बर्तन लेकर पानी टंकी करकेंद में जुटते रहे। होली के मौके पर कई दिन से पेयजलापूर्ति ठप हो जाने से सात लाख की आबादी के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।