पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंखे से झूलता मिला रेलकर्मी की पत्नी का शव, ससुरालवालों पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनसार थाना के रानी राेड भूदा स्थित कलाभवन कॉलाेनी में साेमवार की दाेपहर नवविवाहित सुषमा देवी (25) की संदिग्ध माैत हाे गई। कमरे में सुषमा का शव दुपट्टा के सहारे पंखे से झूलता हुअा मिला। मृतक का पति अरबजीत रेलकर्मी हैं और कतरास में तैनाती है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता अजय सिंह भूदा पहुंचे। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। अजय सिंह की लिखित शिकायत पर धनसार पुलिस पति अरबजीत कुमार, ससुर राजनंदन प्रसाद, सास उर्मिला देवी, भैंसुर विजय कुमार, अजय कुमार, गोतनी सोनी देवी के खिलाफ धारा 304बी, 34 एवं 3/4 दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

पिता को तबीयत खराब हाेने की दी सूचना, घर पहुंचने पर शव देखा

आसनसोल एसपी मुखर्जी रोड दिलदारनगर में रहने वाले अजय सिंह ने बताया कि 19 फरवरी 2019 को पुत्री सुषमा की शादी अरबजीत के साथ की थी। शादी में आठ लाख नगद के अलावा सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष कार की मांग करने लगा। इसकाे लेकर बेटी काे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार को उनके समधी राजनंदन प्रसाद माेबाइल पर फाेन कर बेटी तबीयत खराब हाेने की जानकारी दी। सूचना पर वे पहुंचे ताे देखा कि बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ है। वहीं मृतका के भैंसुर विजय का कहना है कि भाई अरबजीत डयूटी पर था। वह और पिता दो दिन पूर्व ही कोलकाता गए थे। इस बीच सुषमा ने घर में फांसी लगा ली।

सुषमा देवी।

भूदा में घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
खबरें और भी हैं...