बैठक में गांधी सेवा सदन की गतिविधियां बढ़ाने का निर्णय
गांधी सेवा सदन में आयोजित बैठक में शामिल सदस्य।
धनबाद | गांधी सेवा सदन की गतिविधियाें काे बढ़ाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार काे हुई गांधी सेवा सदन कमेटी की पहली बैठक में लिया गया। सदन के पदेन अध्यक्ष उपायुक्त द्वारा हाल ही में नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के महामंत्री गाेपाल जी ने बताया कि शुक्रवार काे गांधी सेवा सदन परिसर में ही कमेटी की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी नए पदाधिकारियाें काे सदन के उद्देश्य की जानकारी दी गई। बैठक में सदन की गतिविधियां बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में गांधी सेवा सदन के मंत्री रमेश गुटगुटिया, काेषाध्यक्ष बीएन सिंह, सदस्य विजय झा अाैर कृष्ण कांत रूंगटा शामिल थे।