निचितपुर में डेको का चक्का जाम करने का लिया निर्णय
निचितपुर में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में ग्रामीण रैयत व शिक्षित बेरोजगार युवकों को नियोजन देना होगा अन्यथा जमसं कंपनी का चक्का जाम करेगा। उक्त बातें शुक्रवार को बांसजोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए युवा जमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाशंकर महतो व युवा जमसं के केंद्रीय सह सचिव शंकर तूरी ने कही। दोनों ने कहा कि 15 मार्च को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी कंपनी ने पहल नहीं की तो 20 मार्च को कंपनी का चक्का जाम किया जाएगा। कहा कि पूर्व में भी कंपनी को नियोजन संबंधी वार्ता के लिए संघ द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। कंपनी जान बूझकर संघ की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। ज्ञात हो कि निचितपुर कोलियरी में डेको कंपनी द्वारा नई परियोजना की शुरूआत की गई है। 01 मार्च से कंपनी ने ओबी निकालने का काम शुरू कर दिया है। प्रेस वार्ता में जयप्रकाश पांडेय, शंकर तूरी, विशाल वर्णवाल, शिव चौहान, अमित साहनी, बबलू अंसारी, शिवनाथ साव, शंकर प्रमाणिक, बंटी तूरी, विजय महतो, धर्मेंद्र सिंह, गुड्डू तूरी, सचिन कुमार, राहुल आदि थे।