हर्ल प्रबंधन पर लगाया मनमानी का अाराेप
िसंदरी|हर्ल सिंदरी के जल विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी (पूर्व में एफसीआईएल सिंदरी के जल विभाग में कार्यरत) अनिल राजवार को िसतंबर 2019 से वेतन नहीं देने व जनवरी 2020 से राजवार के साथ 21 ठेका मजदूरों को काम से हटा देने का आरोप बीएमएस से संबद्ध भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ सिंदरी के महामंत्री अशोक प्रसाद ने हर्ल सिंदरी प्रबंधन पर लगाया है। अशाेक प्रसाद ने कहा की हर्ल प्रबंधन की मनमानी के कारण पैसे के अभाव में ठेका कर्मी अनिल राजवार की प|ी भारती देवी की असमय मौत हो गई। कहा की अनिल राजवार का छोटा पुत्र थैलेसीमिया से पीड़ित है। संघ द्वारा शुक्रवार को शोक सभा कर भारती देवी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।