पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रमोशन में गड़बड़ी के खिलाफ गोधर कोलियरी में प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केंदुआ|प्रमोशन में मनमानी तरीका अपनाने के खिलाफ मजदूर संगठनों ने संयुक्त रूप से गोधर कोलियरी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बीएमएस, बीसीकेयू,जमसं के मजदूर शामिल थे। यूनियन ने फिटर हेल्पर के प्रोमोशन में अधिकारियों व दलालों का गठबंधन होने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि कोलियरी के इंजीनियरिंग विभाग में जेनरल मजदूर के पद पर पिछले तीन चार वर्षों से कार्य कर रहे मजदूरो के पास लिखित आदेश है लेकिन इन्हें प्रमोशन न देकर दूसरों को प्रमोशन देने की योजना बनाई जा रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि प्रबंधन ने अपना रवैया नही बदला तो आगे आंदोलन को तेज किया जाएगा। मौके पर संजय कुमार, बिंदेश्वर सिंह, विवेक, सतेंद्र दांगी, शंकर प्रसाद, प्रदीप आदि थे।
खबरें और भी हैं...