बिजली को लेकर बलियापुर में प्रदर्शन
बलियापुर चौक में बुधवार रात 8 बजे को विद्युत उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के तानाशाही नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति ठप होने से बाजार के दुकानदारों ग्रामीणों में कोहराम मच गया हैं। लोग सड़क पर उतर कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रतिमाह विद्युत विभाग को बिजली बिल जमा करते हैं। इसके बावजूद विभाग पिछले तीन दिनाेंे से घंटाें बिजली काट रहा है। जिसके कारण व्यवसाय के साथ साथ बच्चाें के पठन-पाठन कार्य प्रभावित हाे गया है। जबकि छात्रों के परीक्षा चल रही है। विद्युत विभाग के यही कार्यशैली रहा तो व्यवसाय व विद्युत उपभोक्ता किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहेंगे। विद्युत विभाग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। मौके पर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, अनवर अली खान, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद आजाद अादि थे।
बिजली विभाग के विरूद्ध बलियापुर में नारेबाजी करते ग्रामीण।