पावर लिफ्टिंग में देवी ने किया शानदार प्रदर्शन
कतरास | पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 4 से 8 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावर लिफ्टिंग वेट लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक्स में पोस्टल डिपार्टमेंट के देवी प्रसाद चटर्जी ने 870 किलो वजन उठाकर सबसे ज्यादा वजन उठाने वाला खिलाड़ी बने। प्रतियोगिता में राजेश कुमार सिंह का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। देवी प्रसाद चटर्जी अभी बोकारो स्टील सिटी हेड पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धी पर पोस्टल परिवार व उनके साथियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार, जेल आईजी मिथिलेश मिश्र मौजूद थे।