दुर्गा पूजा मेला महिला समित की अध्यक्ष बनी धनेश्वरी देवी
िसंदरी|झारखण्ड बासंती दुर्गा पूजा मेला महिला समिति सिंदरी की सदस्यों की बैठक बुधवार काे साईं पब्लिक स्कूल रांगामाटी में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। जिसमें धनेश्वरी देवी अध्यक्ष, चंद्रावती देवी, सीमा देवी उपाध्यक्ष, संगीता कुमारी सचिव, शुक्ला देवी कोषाध्यक्ष, रीना देवी सह कोषाध्यक्ष, बेबी लता देवी व अमीषा कुमारी व काजल देवी पूजा सचिव, कानन देवी पंडाल सचिव चुनी गई। कंचन, रिया, रश्मि, उमा देवी, छोटी कुमारी, ज्योति, पूजा, माया देवी, विभा कुमारी कार्यसमिति सदस्य बनाई गई।