जमीन हड़पने के मामले में ढुल्लू ने मांगी अग्रिम जमानत
जमीन हड़पने और पिस्टल तानने के मामले में विधायक ढुल्लू ने गुरुवार को प्रधान जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। इस मामले में पूर्व विधायक ओपी लाला के भतीजे राजीव कुमार श्रीवास्तव ने 2 मार्च 2020 को बरोरा थाना में ढुल्लू और सुभाष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। राजीव ने ढुल्लू के खिलाफ लेढूडूमर बस्ती की उनकी जमीन को घेरने, ढुल्लू महतो व समर्थकों द्वारा धमकाने और जान मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। विधायक व सुभाष पर भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 386, 504, 506 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।