झाप्रसे के दिलीप अाज लेंगे झमाडा एमडी का प्रभार
धनबाद|लंबे इंतजार के बाद झमाडा काे स्थाई एमडी मिलेगा। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी दिलीप कुमार शनिवार काे झमाडा एमडी का पदभार ग्रहण करेंगे। धनबाद नगर निगम के अायुक्त चंद्रमाेहन कश्यप झमाडा के एमडी के भी प्रभार मेंे थे। उनसे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजीव रंजन नगर अायुक्त सह झमाडा एमडी के प्रभार में थे। वहीं धनबाद नगर िनगम के अपर नगर अायुक्त राजीव रंजन का स्थानांतरण मंत्रीमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में कर दिया गया है।