सड़क पर बह रहे गंदे पानी को बंद परियोजन की ओर मोड़ा
कतरास-पचगढी पथ स्थित गुहीबांध तालाब के पास सड़क पर बह रहे गंदा पानी से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए गुहीबांध निवासी धनबाद हाइवा ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य फैयाज अहमद गंभीर हुए। उन्होंने मजदूर लगवाकर सड़क पर जमा पानी का बहाव बंद परियोजना की ओर कराया। इसके लिए फैयाज ने पार्षद विनायक गुप्ता से मजदूर की मांग की थी। पानी का बहाव बंद परियोजना की ओर करने से उक्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने राहत महसूस की। फैयाज ने कहा कि सड़क के नीचे दबी पाइप से पानी का बहाव किया जाएगा। इसके लिए निगम तथा पार्षद से सहयोग की अपील की है। कहा है कि सड़क के किनारे चैंबर बनाया जाएगा। जिस से जोड़ कर सड़क में दबी पाइप से पानी बंद परियोजना की ओर निकाला जाएगा।
जमा पानी काे बंद परियोजना की ओर मोड़ने का प्रयास करता मजदूर।