बैठक में वाहन चालकाें की समस्याअाें पर चर्चा
धनबाद|धनबाद काेलियरी कर्मचारी संघ की बैठक संघ के विश्वकर्मा भवन स्थित कार्यालय में रविवार काे हुई। बीसीसीएल में ठेका पर काम कर रहे वाहन चालकाें के वेतन भुगतान में अनियमितता के साथ पीएफ समेत सामाजिक सुरक्षा की समस्यायाें पर चर्चा की गई। बैठक में समस्याअाें का समाधान नहीं हाेने की स्थिति में अांदाेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिंदेश्वरी ठाकुर ने की। माैके पर महामंत्री केपी गुप्ता, यूसी मिश्रा, शंकर मंडल अादि थे।