पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

िचरकुंडा में कपड़ाें की 15 साै थैली का किया वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोग

चिरकुंडा| मैथन सिरामिक लिमिटेड की अाेर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिरकुंडा में गुरुवार काे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मैथन सिरामिक के जगदीश अग्रवाल व झामुमो नेता अशोक मंडल मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान आमजनों के बीच 15 सौ कपड़ों के थैली का वितरण करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने की बात कही। जगदीश अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक हमारे समाज के लिए अभिशाप है। प्लास्टिक के कारण ही समाज में गंदगी फैल रही है। जिसे रोकना जरुरी है। प्लास्टिक मिट्टी के अंदर भी सैकड़ों वर्षो तक न सिर्फ सुरक्षित रहता है बल्कि जमीन के उर्वरक क्षमता को नष्ट कर देता है। समाज को स्वच्छ रखने व आनेवाले पीढ़ी को स्वस्थ्य रखने के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार जरुरी है। मौके पर अजय शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, काजल चक्रवर्ती, कृष्णलाल रूगटा आदी थे।
खबरें और भी हैं...