जिला चैंबर ने बिजली जीएम के कार्यालय का किया घेराव
18 घंटे बिजली कटौती की समस्या के विरोध में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को जीएम कार्यालय का घेराव किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला चैंबर अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका एवं महासचिव अजय नारायण लाल ने किया। व्यापारियों ने करीब 2 घंटे तक जीएम कार्यालय को घेर कर रखा। इस दौरान चैंबर ने 18 घंटे कटौती वापस लेने, उपभोक्ताअों की सुविधा के लिए फोन नंबर जारी करने व धनबाद जिले को नेशनल ग्रिड से जोड़ने सहित अन्य मांगें की गई। अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान करने के बाद भी कटौती की जा रही है। आम जनता क्यों बर्दाश्त करे। बिजली बिल लोग जेबीवीएनएल को भुगतान करते हैं। ऐसे में नियमित रूप से बिजली सप्लाई की जिम्मेवारी भी जेबीवीएनएल की है। मौके पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुराना बाजार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रभात सरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल, संदीप मुखर्जी, प्रकाश, संजीव, विनोद अग्रवाल, शिवाशीष, दिनेश हेलिवाल, हरीश गंगवानी, राजेश रिटोलिया, श्रीकांत अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, नितेश बजानिया, केदार वर्णवाल, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
इधर, बिजली- पानी को लेकर आजसू ने दिया धरना
बिजली कटौती और इससे उत्पन्न पानी की समस्या को लेकर शनिवार को आजसू धनबाद महानगर कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि झारखंड के कोयला, पानी से पूरे देश को ऊर्जा मिलती है। फिर भी झारखंड के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। मौके पर जीतू पासवान, संतोष महतो, नरेश महतो, संतोष कुमार कुशवाहा, राजेश चौधरी, भोलू यादव, प्रेम पांडेय, मनोज, विनोद पासवान, रतिलाल महतो आदि मौजूद थे।
के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रभात सरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल, संदीप मुखर्जी, प्रकाश, संजीव, विनोद अग्रवाल, शिवाशीष, दिनेश हेलिवाल, हरीश गंगवानी, राजेश रिटोलिया, श्रीकांत अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, नितेश बजानिया, केदार वर्णवाल, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
शनिवार को 6 घंटे डीवीसी ने की कटौती
बिजली जीएम का घेराव कर अपनी बात रखते जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि।