पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग बच्चों ने फूलों संग मनाया होली का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद | पहला कदम स्कूल में सोमवार को फाल्गुन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल आरएस महापात्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। स्कूल की संचालिका अनिता ने कहा कि फूलों की तरह ही दिव्यांग बच्चों के जीवन में रंग महके, यही उनके जीवन का उद्देश्य है। होटल सोनोटेल की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए अबीर, मुखोटे, टोपियों की व्यवस्था की गई। डॉ आद्या तथा जेपी पांडेय द्वारा बच्चों को भोजन करवाया गया।
खबरें और भी हैं...