पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोल डे में दुगुना उत्पादन का लक्ष्य बारिश ने बिगाड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनबाद | बेमाैसम बारिश के कारण बीसीसीएल में उत्पादन काे लेकर शनिवार काे मनाए जा रहे काेल डे दिनभर प्रभावित रहा। प्रथम पाली में लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन नहीं हाे सका। कमी काे पूरा करने के लिए रात्रि पाली में उत्पादन पर बल दिया गया। शुक्रवार की तुलना में दाेगुना उत्पादन करने का सभी एरिया काे लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए सभी निदेशक काे एरिया की जिम्मेवारी दी गई थी। सीएमडी समेत सभी निदेशकाें ने संबंधित एरिया में जाकर उत्पादन में लगे टीम काे प्राेत्साहित करने का काम किया। डीपी अारएस महापात्र, डीटी पी राकेश कुमार, डीटी पीएंडपी चंचल गाेस्वामी जीएम काे-अॉर्डिनेशन एके दत्ता गाेविंदपुर, कतरास, ब्लाक टू, लाेदना, बस्ताकाेला, सीबी समेत सभी एरिया का दाैरा कर उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियाें अाैर कर्मचारियाें काे प्राेत्साहित किया। दिन की पाली में 40 हजार टन उत्पादन हाे पाया। मार्च माह के अंत तक पड़ने वाले प्रत्येक शनिवार काे उत्पादन काे लेकर कंपनी की अाेर से काेल डे मनाने का निर्णय लिया गया है।
खबरें और भी हैं...