पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रमिक चाैक पर ट्रैफिक पुलिस से उलझा शराबी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रमिक चाैक पर गुरुवार की सुबह 11 बजे शराब के नशे में एक युवक ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। युवक के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हाे गई। ट्रैफिक पुलिस ने युवक काे समझाने का प्रयास किया। बावजूद वह मानने काे तैयार नहीं था। वह बार-बार पुलिस उलझता ही जा रहा था। काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं माना। हंगामे काे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को सदर थाना का गश्ती दल काे बुलाना पड़ा। थाना ले जाने के लिए युवक की पुलिस वाहन पर बैठाना चाहा ताे बैठने काे तैयार नहीं हुअा। पुलिस डांट-फटकार की। पुलिस किसी तरह उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान थाने में भी उसने हंगामा करने का प्रयास किया। नशा उतरने के बाद युवक पुलिस से अपनी किए की माफी मांगने लगा। माफी मांगे जाने के बाद पुलिस युवक काे पीअार बांड पर छाेड़ दिया।

खबरें और भी हैं...