इनोवा को डंपर ने पीछे से ठोका, दो महिलाएं घायल
टुंडी|टुंडी-गोविंदपुर मुख्य पथ पर रविवार की अहले सुबह संग्रामडीह के पास तीखे मोड़ में बने ठोकर पर आगे चल रही एक इनोवा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे एक हाइवा अनियंत्रित होकर इनोवा को पीछे से ठोक दिया। इससे इनोवा में सवार दो महिलाएं पूर्णिमा सरकार एवं लक्ष्मी सरकार घायल हो गई। कार सवार सभी लोग बंगाल के आसनसोल से मुजफ्फरपुर एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। सूचना मिलते ही टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घायलों का इलाज चल रहा है।