पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

400 कराेड़ मिलने पर डीवीसी ने वापस ली बिजली कटाैती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा 400 कराेड़ रुपए भुगतान करने के बाद डीवीसी ने अपने कमांड एरिया में बिजली कटाैती वापस ले ली है। डीवीसी ने कटाैती के दाैरान अपने चार यूनिट में उत्पादन बंद रखा था। शनिवार रात इसे शुरू कर दिया गया। डीवीसी के अधिकारियाें ने कहा कि रविवार सुबह तक स्थिति सामान्य हाे जाएगी।

शनिवार काे रांची स्थित ऊर्जा भवन में ऊर्जा विभाग अाैर डीवीसी अधिकारियाें के बीच बैठक हुई। इसमें ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी एल ख्यांगते अाैर डीवीसी के ईडी काॅमर्शियल अंजन दे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बिजली वितरण निगम की ओर से बकाए में से 400 कराेड़ रुपए भुगतान के बाद अप्रैल से नियमित रूप से बकाया राशि का किस्ताें में भुगतान करने पर सहमति बनी। इसके बाद डीवीसी ने अपने कमांड एरिया के साताें जिलाें में कटाैती वापस लेने का निर्देश काेलकाता स्थित अपने मुख्यालय के सेंट्रल लाेड डिस्पैच विभाग काे जारी कर दिया। डीवीसी का 4995 करोड़ रुपए बकाया था। अब शेष बकाए का भुगतान 24 किस्तों में करना होगा। गौरतलब है कि डीवीसी अपने कमांड एरिया के सात जिलों में 10 मार्च से 18 घंटे बिजली कटौती कर रहा था।

खबरें और भी हैं...