पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरि महतो हत्याकांड में आठ भेजे गए जेल, गांव में पुलिस का पहरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुबरीटांड़ निवासी हरि प्रसाद महतो उर्फ बिरजू महतो की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर गांव में गोविंदपुर पुलिस का पहरा जारी है। इस मामले में गिरफ्तार आठ नामजद अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नेपाल महतो, मिथुन महतो, झंटू महतो, चरकू महतो, जानकी महतो, गेंदिया देवी, गुड़िया देवी एवं विजय महतो को जेल भेजा। हत्याकांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गोविंदपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तैलिक साहू कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बलदेव महतो, चेतन महतो, निपेन चौधरी एवं गोपाल महतो ने गुरुवार को गांव का दौरा किया। इस घटना पर दुख जताया एवं लोगों से शांति बनाकर रहने की अपील की। मृतक के भाई घनश्याम महतो ने गोविंदपुर थाना कांड संख्या 84 / 20 दिनांक भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 325, 302, 307, 504 एवं 506 के तहत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से गेंदिया देवी
ने काउंटर केस किया है।

हरि महतो हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त
खबरें और भी हैं...