पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्थिक मार झेल रहीं री-फैक्ट्रियों में अब बिजली संकट बड़ी समस्या बनकर खड़ा है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली ब्लैकआउट से परेशान चिरकुंडा के व्यवसाईयों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौपने पहुंचे। जहां उपायुक्त के अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार में मौजूद डीडीसी बालकिशुन मुंडा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। चिरकुंडा के व्यवसायियों को आश्वासन देते हुए डीडीसी ने कहा कि शनिवार से बिजली आपूर्ति में सुधार के आसार दिख रहे है। जल्द ही बिजली संकट समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। चिरकुंडा के व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आर्थिक मार झेल रही री-फैक्ट्रियों में अब बिजली संकट विशाल समस्या बनकर खड़ा है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नुकसान झेल रही व्यवसायी वर्ग 16 मार्च से तालाबंदी को विवश होगी। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड रिफैक्ट्री एशोसिएशन चिरकुंडा के सचिव सुशील गाडयान, श्रवण अग्रवाल, राजू गुप्ता, चेम्बर आॅफ कामर्स चिरकुंडा के सचिव राजेश गुप्ता, अध्यक्ष महाबीर शर्मा अादि थे।

कंचनडीह बिजली सब-स्टेशन से मिल रही निर्बाध बिजली

निरसा|18 घंटे बिजली कटौती से जहां निरसा, चिरकुंडा, कुमारधुबी व कालूबथान क्षेत्र में लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी अाेर निरसा के कंचनडीह स्थित निरसा-2 के पॉवर हाउस से संचालित सात फीडरों में शुक्रवार को भी डीवीसी प्रबंधन 24 घंटा निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रही है। कंचनडीह बिजली सब-स्टेशन में डीवीसी प्रबंधन किस आधार पर 24 घंटा निर्बाध बिजली आपूर्ति कर रहा है यह सबसे बड़ा सवाल है। कंचनडीह स्थित निरसा-टू का बिजली पॉवर सब-स्टेशन में 7 फीडर संचालित है। जिसमें ईसीएल-वन, ईसीएल-टू, ईसीएल-थ्री, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी, शीप व रिद्धि-सिद्धि फीडर शामिल है। ईसीएल-वन फीडर में मुगमा से कलियासोल के खोकरापहाड़ी से दलदली तक शामिल है। इस संबंध में निरसा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियान मोहन हेस्सा ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन की अाेर से पॉवर सप्लाई मिलने के कारण कंचनडीह बिजली सब-स्टेशन से निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है।

डीडीसी को ज्ञापन सौपते व्यवसायियो का प्रतिनिधिमंडल।
खबरें और भी हैं...