पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटाैती में सुधार नहीं हुअा ताे 16 मार्च से चिरकुंडा के उद्याेगों में लगेगा ताला: विशाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीवीसी प्रबंधन के तुगलकी फरमान के बाद क्षेत्र में मात्र 18 घंटे बिजली कटौती के विरोध में निरसा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया गया। जबकी बिजली कटौती के कारण कल-कारखानों के साथ-साथ कोयला उत्पादन क्षेत्र ईसीएल पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लचर बिजली व्यवस्था को देख चिरकुंडा के उद्याेगपतियों ने 16 मार्च से कल-कारखानों में तालाबंदी की भी घोषणा की है। निरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार को इसके लिए जिम्मेवार बताया, तो झामुमो ने डीवीसी मैथन प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया। निरसा के पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि चुनाव के समय आमजनों को 100 यूनिट फ्री बिजली देने का घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। साथ ही बेरोजगारों को 5 व 7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने के लिए कहा था। ऐसे कई लुभावने घोषणाएं कर हेमंत सोरेन ने सत्ता हासिल किया है। परन्तु सत्ता में बैठते ही प्रदेश को 100 वर्ष पीछे धकेल दिया। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश को निर्बाध 18 से 20 घंटा बिजली मिलती थी। परन्तु अब 18 घंटे बिजली कटौती व दो-दो घंटे में छह घंटा बिजली दिए जाने के कारण क्षेत्र में न सिर्फ बिजली समस्या उत्पन्न हो गया है बल्कि कल कारखाने बंदी के कगार पर है। कहा अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आन्दोलन को विवश होगा। मौके पर चिरकुंडा नप अध्यक्ष डब्लू बाउरी, मुन्ना सिंह, संजय महतो, पिंटू सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, निताई चटर्जी, कल्याण सिंह, बापी दे, रंजीत मोदी साधन रागनी, गोपाल भारती, पवन करण, अभिमन्यु कुमार, परिमल बनर्जी, चिरंजीव चटर्जी, अमृत तिवारी, अफजल खान, मनोज राम आदि थे।

चिरकुंडा में चेंबर अाॅफ कॉमर्स की संयुक्त बैठक

चिरकुंडा के नेहरु रोड स्थित कार्यालय में गुरुवार को झारखण्ड रीफैक्ट्री एसोसिएशन, हार्डकोक प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन व चिरकुंडा चेंबर अाॅफ कॉमर्स की संयुक्त बैठक रिफैक्ट्रिी एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोगों ने 18 घंटा बिजली कटौती के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा इसमें सुधार की बात कही। कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो 16 मार्च से उद्याेगों व दुकानों में तालाबंदी की बात कही। मौके पर सुशील गाडयान, ललन सिंह, राज कुमार गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, जलज चौधरी, अमित अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष महावीर शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, विष्णुकांत झा आदि थे।

भाजपा के इशारे पर हो रही बिजली कटौती: अशोक

बिजली कटौती के विरोध में डीवीसी मैथन के प्रशासनिक भवन के समक्ष झामुमो के धरना के दौरान झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन के तुगलकी फरमान के कारण क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कल कारखाने बंदी के कगार में है तथा बच्चो के पढ़ाई में इसका सीधा असर पड़ रहा है। कहा कि भाजपा के इशारे पर डीवीसी प्रबंधन बिजली कटौती के नाम पर हेमंत सरकार को बदनाम करने का काम कर रहा है। कहा अगर डीवीसी प्रबंधन बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाया तो झामुमो उग्र आन्दोलन करेंगे। मौके पर शिवलाल सोरेन, बोदिलाल हांसदा, बासु महतो, काजल चक्रवर्ती, माणिक लाल गोराई, रामनाथ सोरेन, लखिन्दर सोरेन आदि थे।

डीवीसी मैथन के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता।

चिरकुंडा में व्यवसायियों की बैठक में उपस्थित लोग व उद्योगपति।

निरसा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...