टुंडी में हाथियाें का तांडव 50 एकड़ फसल काे रौंदा
टुंडी|टुंडी पहाड़ में पिछले तीन माह से डेरा जमाए 25 हाथियों के झुंड ने अरसे बाद बीते शनिवार की रात टुंडी पहाड़ से उतर कर गांव व खेत में लगे फसलों की ओर रुख किया। इसके बाद खेतों में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान झुंड ने लगभग 50 एकड़ से अधिक भूमि पर लगे गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंच दिया। एक तो मौसम की मार दूसरी ओर लगभग पक आए गेहूं की फसलों को हाथियों के झुंड द्वारा रौंदे जाने से किसानो में मायूषी है। टुंडी पहाड़ की तलहटी में स्थित राजाबांध के पास रंजीत सिंह, भोला रजवार, यमुना रवानी, ललन सिंह, अम्बिका महथा, तुलसी रजवार, सनातन रजवार, सुनील रजवार, प्राण सिंह के खेतों में नुकसान पहुंचाया गया। इसके अतिरिक्त खरियोटांड़ में भी नुकसान पहुंचाने की सूचना है।