सीएमपीएफ कर्मियाें के कैडर रिव्यू से छेड़छाड़ करने पर जताया विराेध
अखिल भारतीय काेयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी की बैठक में सीएमपीएफ कर्मियाें के कैडर रिव्यू से छेड़छाड़ करने के प्रबंधन के निर्णय का विराेध किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्याें ने कहा कि कैडर रिव्यू में फेरबदल करने का प्रबंधन की अाेर से प्रयास किया जा रहा है। संघ प्रबंधन की मंशा काे कभी पूरा नहीं हाेने देगा। वक्ताअाें ने कहा कि प्रबंधन के इस प्रयास का पूरजाेर विराेध किया जाएगा। इसके अलावा कमिश्नर कार्यालय का स्थानान्तरण करने के निर्णय पर अापत्ति जताया। इसमें 14 मार्च काे अासनसाेल में संघ का अधिवेशन कराने का निर्णय लिया गया। इस माैके पर में हरिशंकर प्रसाद सिंह, ललन मिश्रा, देवेंद्र कुमार दास, विनाेद तिवारी सहित दर्जनों की संख्याओं में लोग थे।