पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा नेता के परिजनाें व पड़ाेसी में हुई मारपीट, दाे महिलाएं घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर सिरमुहान धौड़ा के रहने वाले भाजपा नेता श्रवण राय के परिजनों एवं पड़ोसी स्व. जंगी पासवान के परिजनो के बीच शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुआ। जिसमें दो महिला घायल हो गई। घायलाें काे पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है। दोनों परिवार के बीच 10 वर्षो से कई बार मारपीट की घटना हो चुकी हैं। दाेनाें पक्षाें ने एक दूसरे के विरूद्ध थाने में शिकायत की है। शिकायत के अालाेक में पुलिस जांच में जुट गयी है। घायल लक्ष्मी देवी ने अाराेप लगाा है कि सुबह में भाजपा नेता अपने भाईयाें के साथ हमारे घर में घुसकर मेरे अाैर पुत्री विभा के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने अाये पुत्र नागेश्वर के साथ मारपीट किया। मारपीट में मेरे मुह के चार दांत ताेड़ दिया। जाते जाते बुरे परिणाम की धमकी दी। इधर भाजपा नेता श्रवण राय का कहना है कि हमारे घर की नाबालिग लड़की अपने सहेली के साथ पढ़कर अा रही थी। तभी नागेश्वर पासवान नामक युवक ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर जबरन ले जाने लगा। किसी तरह से वह वहां से जान बचाकर घर अाकर घटना की जानकारी दी। जब परिजन पुछने नागेश्वर के घर गये ताे उनके साथ मारपीट करने लगे। उलटा झुठा मारपीट करने का अाराेप लगा रहे है।

खबरें और भी हैं...