पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धान की कीमत पाने के िलए बलियापुर पैक्स का चक्कर लगा रहे किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलियापुर|एक तरफ जहां सरकार किसानों का ऋण माफ करने का घोषणा किया है। तो दूसरी तरफ किसान सरकार को दिए गए धान की कीमत पाने के लिए पिछले एक माह से आस लगाए बैठे हैं। शनिवार को रघुनाथपुर पैक्स में दर्जनों किसानों ने राशि की मांग को लेकर विभाग के प्रति नारेबाजी किया। घड़बड़ पंचायत के किसान श्यामल मुखर्जी, तुलसी बाउरी, विनोद बाउरी दूधिया पंचायत के किसान मनबोध मंडल, बाघमारा पंचायत के किसान गुणधर गोराई, कार्तिक राय, बिरसिंहपुर पंचायत के किसान दिलीप रजक का कहना है कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति की घोषणा एक माह पूर्व किया था। बलियापुर प्रखंड के किसानों द्वारा रघुनाथपुर पैक्स में धान बेचा। किसानों की राशि अविलंब भुगतान नहीं किया गया तो इसको आंदोलन किया जाएगा। रघुनाथपुर पैक्स के चेयरमैन पुरुषोत्तम महतो, मैनेजर सुबल महतो का कहना है कि 2947 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हो चुकी है। अभी भी किसान धान पैक्स में ला रहे हैं। एक सप्ताह में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...