अाईअाईटी आईएसएम में फाेटाेमेला 21-22 मार्च काे
अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद में चतुर्थ वार्षिक फाेटाे प्रदर्शनी का अायाेजन 21 और 22 मार्च काे किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का अायाेजन अाेपेन एयर थिएटर में हाेगा, जिसमें देश भर के फाेटाेग्राफराें से मिली तसवीराें काे लगाया जाएगा। देर शाम काे सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का भी अायाेजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में विजेता काे 10 हजार रुपए
तक के ईनाम दिए जाएंगे।