पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में पिता पुत्री जख्मी, ट्रक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रक चालक के खिलाफ तेजी, लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

बेकारबांध पाॅलिटेक्निक माेड़ के पास गुरुवार की तड़के सुबह 4:30 बजे एक ट्रक की चपेट में अाने से भूली के रिटायर्ड बीसीसीएलकर्मी राम विलास साह अाैर उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हाे गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलाें काे माैके से उठा कर पहले एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां से दाेनाें काे कार्मिक नगर स्थित जिम्स अस्पताल भेज दिया। राम विलास का एक पैर अाैर पंजड़ी का तीन रिव्स अाैर बेटी का एक पैर टूट गया है। घटना के बाबत रामविलास ने बताया कि बेटी रांची में जाॅब करती है। उसे ट्रेन पकड़ाने के लिए स्कूटी से धनबाद स्टेशन जा रहे थे। पाॅलिटेक्निक की अाेर से जैसे ही वे धनबाद स्टेशन की अाेर जाने के लिए मुड़े पूजा टाॅकीज की अाेर से तेज रफ्तार में अा रहे ट्रक ने स्कूटी काे चपेट में ले लिया। ट्रक से धक्का लगने के बाद वे दूर फेंका गए अाैर बेटी का पैर स्कूटी में फंस गया। दुर्घटना में बेटी अाैर उनकी जान जाते-जाते बच गई। रामविलास के बयान पर सदर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

घायल राम विलास।

बेकारबांध मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आई स्कूटी।
खबरें और भी हैं...