केंदुअा व पुटकी में मारपीट, कई घायल
पुटकी|रंगों के त्योहार होली को शराबियों के हुड़दंग ने बदरंग कर दिया। केंदुआ, पुटकी थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन जगहों पर मारपीट की घटना हुई। दोनों थाना क्षेत्रों में बुधवार की शिकायत का तांता लगा रहा। कच्छी बलिहारी 10 नंबर में प्रभास महतो का सिर फोड़ दिया। युवक ने नशा उन्मूलन महिला समिति की अध्यक्ष सुंदरी देवी के पति विजय महतो व धर्मेंद्र महतो के खिलाफ पुटकी थाना में शिकायत की है। वहीं सुंदरी देवी ने प्रभास महतो, सोनू दुबे, श्याम सुंदर महतो, विनोद महतो, दीपक महतो आदि पर दुर्व्यहार करने बैनर फाड़ने का आरोप लगाई है। करकेंद न्यू सुदामडीह कॉलोनी में शराबी युवकों ने अनिल मंडल पर हमला कर पैर तोड़ दिया। जबकी दूसरे घटना में फूल देवी के साथ दुर्व्यहार करते हुए मारपीट की गई। करकेंद कठगोला में शंकर चौहान का छप्पर तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दीपू की जमकर पिटाई की। एक अन्य मामले में विनोद शर्मा की फाइबर से एक युबक ने सिर फोड़ दिया। केंदुआडीह थाना के पांच नंबर में दो युवकों के गुट में मारपीट हो गई। फिरोज रैन को गला दबाकर मारने के प्रयास की शिकायत की गई। काली बस्ती में भी दो गुटों में जमकर लड़ाई हुई।