21 बीएड काॅलेजोें की एफलिएशन पर फिर 16 को अंतिम निर्णय
धनबाद|बीबीएमकेयू प्रशासन की अोर से धनबाद अौर बोकारो के 21 बीएड काॅलेजोें के एफलिएशन पर 16 मार्च को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विवि प्रशासन की अोर से 16 मार्च को अायोजित एफलिएशन कमेटी की बैठक में काॅलेजों की जांच रिपोर्ट को रखा जाएगा। बैठक में जांच रिपोर्ट के अाधार पर उक्त काॅलेजों के एफलिएशन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में अारवीएस काॅलेज चास में संचालित बीसीए एवं बीबीए कोर्स पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ अन्य काॅलेजों के एफलिएशन पर भी विचार किया जाएगा। एफलिएशन कमेटी में लिए गए निर्णय को 17 मार्च को अायोजित सिंडिकेट की बैठक में रखा जाएगा।