पहले पाइप की खराबी, अब बिजली कटाैती 13 दिन बाद भी कुस्ताैर काे नहीं मिला पानी
डिस्टीब्यूशन पाइप का क्षतिग्रस्त होना जलापूर्ति व्यवस्था ठप रहने का मुख्य कारण बना
कुस्ताैर क्षेत्र में रहने वाले लाेगाें काे गुरुवार काे 13वें दिन भी एक बूंद पानी नहीं मिला। पहले गंसाडीह में राइजिंग पाइप की रिपेयरिंग के दाैरान कुस्ताैर जाने वाले पाइप क्षतिग्रस्त हाे जाने के कारण पानी सप्लाई ठप रही अाैर अब डीवीसी की बिजली कटाैती को जलापूर्ति ठप रहने का कारण बताया जा रहा है। बीसीसीएल इस इलाके के लिए झमाडा से पानी लेता है। पानी सप्लाई का जिम्मे झमाडा का ही है, लेकिन पिछले 13 दिनों से लाेगाें काे एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लाेगाें ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए न ताे बीसीसीएल के अफसर अाैर न ही झमाडा के पदाधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लाेगाें में अाक्राेश बढ़ता जा रहा है अाैर अब क्षेत्र के लाेग सड़क पर उतरने का मन बना रहे हैं। कुस्ताैर में जलापूर्ति व्यवस्था ठप रहने का मुख्य कारण डिस्टीब्यूशन पाइप का क्षतिग्रस्त हाेना बताया जा रहा है। वहीं, झमाडा की माने ताे राइजिंग पाइप के साथ कुस्ताैर जाने वाले पाइप का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पानी सप्लाई में काेई दिक्कत नहीं हाेगी। बिजली कटाैती के कारण पानी सप्लाई नहीं हाे पा रही है।
पीटवाटर से प्यास बुझाने की लोगों की बनी मजबूरी
लगातार 13 दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से कुस्ताैर अाैर अासपास के इलाके में हाहाकार मच गया है। लाेगाें काे प्यास बुझाना भी मुश्किल हाे गया है। लाेगाें ने बताया कि पिट वाटर से लाेग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। काेलियरी क्षेत्र हाेने के कारण इस इलाके में न ताे चापाकल है अाैर न ही कुएं की व्यवस्था है। जलापूर्ति के लिए 20 हजार की अाबादी पूरी तरह से सप्लाई पानी पर ही निर्भर है।
शहरी जलापूर्ति योजना का भी नहीं मिल रहा लाभ
शहरी जलापूर्ति याेजना के तहत नगर निगम की अाेर से कुस्ताैर से सटे बीएनअार में एक टाॅवर ताे बनाया गया है, लेकिन इसका लाभ लाेगाें काे नहीं मिल पा रहा है। इस टाॅवर में पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है।
गंसाडीह में राइजिंग पाइप अाैर कुस्ताैर के डिस्टीब्यूशन पाइप का मरम्मत कार्य पूरा हाे गया है। बिजली व्यवस्था में सुधार हाेते ही कुस्ताैर समेत सभी क्षेत्राें में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल हाे जाएगी।’’
पंकज झा, एसडीअाे, झमाडा
वहीं, झमाडा की माने ताे राइजिंग पाइप के साथ कुस्ताैर जाने वाले पाइप का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पानी सप्लाई में काेई दिक्कत नहीं हाेगी। बिजली कटाैती के कारण पानी सप्लाई नहीं हाे पा रही है।
10 दिनों से चल रही मरम्मत, अभी भी नहीं मिली राहत
लाेगाें के अनुसार गाेधर गंसाडीह के समीप झमाडा के राइजिंग पाइप में गड़बड़ी काे दूर करने के लिए पिछले दस दिन से वहां पाइप मरम्मत का कार्य चल रहा है। धनबाद-बाेकाराे मुख्य सड़क पर बेरियर लगा कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू हाेने के दूसरे ही दिन कुस्ताैर में जिस चार इंच के पाइप से पानी भेजा जाता था, वह क्षतिग्रस्त हाे गया।
कुस्तौर में क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत करते कर्मचारी।