पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोर्चा ने की पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला प्रशासन से खास अंगारपथरा निवासी पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की है। शनिवार को महुदा मोड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू फरीदी ने कहा कि पीड़िता को शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो अल्पसंख्यक मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का परिचय वर्ष 2017 से कतरास निवासी महिला नेत्री के साथ था। इस क्रम में वह कभी कभी वह महिला नेत्री के घर में रात को रुक जाती थी। इसी दौरान नेत्री के पति राजीव कुमार ने प|ी के सहयोग से पीड़िता का स्नान करते हुए वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की चेतावनी देकर उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया। इस क्रम में उसे गवाह बनाया गया। इस दौरान राजीव लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा। जिला उपाध्यक्ष मो. अमान ने कहा कि ऐसे ही मामले में विधायक ढुल्लू महतो को परेशान किया जा रहा है। जबकि राजीव कुमार स्वतंत्र घूम रहा है। मौके पर जिला महामंत्री शेख शेरुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष मो. अमान, जिला मंत्री गुड्डू अंसारी, जुबेदा खातून, कमरुन निशा, रूबी, अमजद, अंजूम, कलाम, शमशेर, शब्बीर आदि थे।

महुदा मोड़ में मीडिया से बात करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...