पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रवि महतो में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुदा|रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा में रविवार को विद्याराज विकास मिशन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें महुदा के अलावा अन्य क्षेत्र के युवाओं ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे निदेशक निवेध महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आने वाले परीक्षा की तैयारी करवाना है। प्रतियोगिता में एक सौ सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता का परिणाम 15 मार्च को घोषित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में निवेध महतो, बासुदेव महतो, प्रेम कुमार महतो, नारायण महतो, राजेश प्रमाणिक, सोनू गुप्ता, दिलीप आदि थे।
खबरें और भी हैं...