हर महीने कराएं फिट इंडिया स्कूल की गतिविधियां
बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार काे फिट इंडिया मूवमेंट काे लेकर बैठक हुई। इसमें जिले के सरकारी स्कूलाें के शारीरिक शिक्षक शामिल हुए। इसके अलावा उन स्कूलाें के भी प्रभारी शामिल हुए, जहां खेल मैदान अाैर शारीरिक शिक्षक हाें। इस दाैरान फिट इंडिया स्कूल के तहत तीन अाैर पांच स्टार के मानकाें पर चर्चा की गई। स्कूलाें काे अविलंब अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया गया। एडीपीअाे विजय कुमार ने बताया कि स्कूलाें काे हर महीने चलने वाले कार्यक्रम का कैलेंडर अाैर मार्गदर्शिका दिया गया है। उन्हें कैलेंडर के अनुसार हर महीने गतिविधि कराने का निर्देश दिया गया है।