छाेटानगरी में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम
जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार कार्य करेगी: मथुरा प्रसाद महतो
सरकार जनहित में पेंशन, स्कूल, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, शिक्षा, मत्स्य, बिजली, पानी, रोजगार, जमीन के मोटेशन सहित अन्य मुद्दो व जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार कार्य करेगी। उक्त बातें टुंडी के विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा प्रखंड के छोटानगरी पंचायत अंतर्गत गंडुवा स्थित बिनोद बिहारी महतो जेनरल अस्प्ताल प्रांगण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कहीं। विधायक ने कहा कि उत्क्रमित विद्यालय को उच्य विद्यायल बनाया जाए। रैती जमीन की रशीद कटाई व अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सरकार तत्पर है। मुख्यमंत्री, स्वस्थ मंत्री से बात करके जेनरल अस्पताल की मांग को रखेगे। उन्होंने सरकारी लाभ पहुंचने की बात कही। उप विकास आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने कहा कि लाभकारी योजना की लाभ लाभुकों को दिया जाएगा। मौके पर तेतुलियताण्ड के दिव्याग बच्चा हेमंत कुमार महतो को विधायक मथुरा प्रसाद महतो व डीडीसी ने ट्राई साइकिल दिया। नव विवाहिता अनुराधा देवी, उषा देवी का गोद भराई व दो दुधमुहे बच्चे की मुहजुठाई कराई गई। डीडीसी ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारा उद्देश्य है। जमीन के विवादित मामले 15 दिन में सुलझाया जाएगा। निष्पादन कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो भी आवेदन आया है उस पर कार्यवाई अवश्य होगी। छोटानगरी पंचायत के मुखिया संतोष महतो ने अतिथियों का स्वागत किया।