पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुकुंदा में निकली भव्य निसान शाेभा यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिसरा|श्रीश्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरिकीर्तन के 100 वर्ष पूरे होने पर मुकुंदा हरि बोल मंदिर में बुधवार काे निसान शाेभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1001 महिला, पुरूष व बच्चे शामिल थे। निसान यात्रा गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से िनकला। निसान यात्रा दुर्गा मंदिर तिरंगा मोड़, हुचुकटाड़ आदि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मुकुंदा हरि बोल मंदिर पहुंचा। इसके बाद विनोद पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड हरिकीर्तन का शुरुआत किया गया। उक्त कार्यक्रम 9 दिनों तक चलेगी। निसान यात्रा में विधायक इंद्रजीत महतो, युद्धेश्वर सिंह, जिप सदस्य कमला देवी, मुखिया वीणा देवी, परेश चंद्र गोराई, नरेश चंद्र महतो, सुनील मोदक, मिंटू साव, मंटू रवानी, कालीचरण महतो, विश्वामित्र महतो, अालाेक माेदक, हिरा लाल माेदक, गुप्तेश्वर साव, धीरेंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, नेपाल महतो, बबीता देवी, रश्मि देवी, पूर्णिमा देवी, खुशबू कुमारी, मुस्कान, निमाई दास, माधव बाउरी आदि थे।
खबरें और भी हैं...