पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुजराती समाज ने 51 बुजुर्गों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलफील्ड गुजराती समाज धनबाद की ओर से रविवार को बैंक मोड़ अशोक नगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के 80 वर्ष से 96 वर्ष तक के 51 बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप में परचम लहराने के लिए हर्षवी मटालिया, हिमांशी चावडा, दिव्या शाह, देशल यादव, अमन ठक्कर, आयुष दिलीप अंबानी तथा हेतल विरेश दोशी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक गतिविधियों के लिए रिटा चावड़ा, सेना रावल तथा सीमा चौहान को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। लाेगाें ने फूलों की होली से होली मिलन की शुभकामनाएं दीं। सोना रावल ने गीत, सीमा चौहान ने नृत्य प्रस्तुत किए।

गुजराती समाज के हाेली मिलन समारोह में शामिल सदस्य।
खबरें और भी हैं...